Hero Karizma के Combat Edition का धमाका! USD फोर्क्स और TFT क्लस्टर के साथ आई नई करिज्मा जानिए कीमत ओर खूबियां

On: April 7, 2025 7:59 PM
Follow Us:
Hero Karizma के Combat Edition का धमाका! USD फोर्क्स और TFT क्लस्टर के साथ आई नई करिज्मा जानिए कीमत ओर खूबियां

Hero Karizma: Hero MotoCorp कंपनी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अपने दमदार मोडल के चलते वह देश ही नहीं विदेशो मे भी जानी जाती है। Hero ने एक बार फिर Karizma XMR 210 सुपरस्पोर्ट बाइक को रिफ्रेश किया है। अपडेट्स टॉप वेरिएंट को लेकर हीरो ने प्रीमियम कीमत और बोल्ड ग्रे कलरवे के साथ नया कॉम्बैट एडिशन भी पेश किया है।

Auto Expo 2025 में छाया था मॉडल’ बा दे कि Karizma के अपडेटेड वर्जन को सबसे पहले EICMA 2024 और फिर Auto Expo 2025 में दिखाया गया था। कॉम्बैट एडिशन को जनवरी में टीज किया गया था और अब इसे अप्रैल 2025 में 181400 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। Hero MotoCorp

Karizma के टॉप वेरिएंट की कीमत 199750 रुपये है। इसमें गोल्डन फिनिश में USD फ्रंट फोर्क्स और नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। कॉम्बैट एडिशन की कीमत थोड़ी ज़्यादा 201500 रुपये है और इसमें सिर्फ़ एक नया रंग जोड़ा गया है।

 

बाइक में 210cc लिक्विड कूल्ड इंजन लगा हुआ है। यह 25 bhp और 20.4 Nm का टॉर्क देता है। स्लिपर क्लच और डुअल चैनल ABS के साथ छह स्पीड गियरबॉक्स पहले जैसा ही है। इन बदलावों के साथ अब Karizma के पास अपनी बिक्री बढ़ाने का बेहतर मौका है।

 

गोल्डन USD फोर्क्स प्रीमियम टच देते हैं और सुपरस्पोर्ट बाइक से ग्राहकों की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं। नया TFT डिस्प्ले Xpulse 210 से लिया गया है और पुराने यूनिट की तुलना में बेहतर विज़िबिलिटी और सुविधाएँ प्रदान करता है। ब्लूटूथ और नेविगेशन फ़ंक्शन पहले की तरह ही हैं।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now