Masoom Sharma: पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हमलावरों ने चाकू मारकर 4 छात्रों को घायल कर दिया। जिनमें से एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक हिमाचल का रहने वाला था
घायलों को PGI में भर्ती कराया गया है। एक युवक के घायल होने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो गई। युवक के पैर और जांघ पर कई जगह चाकू से वार किए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि वारदात मुख्य स्टेज के पीछे ही हुई थी। बता दे कि म्यूजिक के शोर की वजह से पता नहीं चल पाया कि क्या हो रहा है। हादसा होने पर जब कई स्टूडेंट्स ने शोर मचाया था लेकिन म्यूजिक की आवाज तेज से से किसी को भनक नहीं लगी।
काफी देर बाद पुलिस वहा पहुंची। पुलिस ने घायल छात्र की पहचान आदित्य ठाकुर के ताैर पर हुई है, जो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। वह यूआईईटी में सेकंड ईयर का स्टूडेंट था।

















