5 Planets Vakri: वक्री ग्रहों का प्रकोप जानें किन तीन राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान

On: November 11, 2025 6:22 PM
Follow Us:
5 Planets Vakri: वक्री ग्रहों का प्रकोप जानें किन तीन राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान

5 Planets Vakri: देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में हैं और 11 नवंबर 2025 से वे वक्री चाल में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही बुध शनि राहु और केतु पहले से ही वक्री अवस्था में हैं। जब पांच बड़े ग्रह एक साथ वक्री होते हैं तो इसका असर सीधा तीन राशियों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार ये समय इनके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

मेष राशि

इस समय मेष राशि वालों के जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। अचानक धन हानि हो सकती है। व्यापार में घाटे के योग बनते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव आने की संभावना है। आपकी वाणी से रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। सेहत भी कमजोर पड़ सकती है और आर्थिक स्थिति बिगड़ती दिख सकती है। इसलिए इस अवधि में विशेष सतर्कता जरूरी है।

क्या करें उपाय

मेष राशि वाले रोज शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं। मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे ग्रहों की वक्री चाल का प्रभाव कम होगा और मानसिक शांति मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए पांच ग्रहों की वक्री चाल चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। अचानक सेहत खराब हो सकती है। पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। इस समय आपकी वाणी दूसरों को आहत कर सकती है जिससे रिश्तों में दरार पड़ने की आशंका है। धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।

क्या करें उपाय

जरूरतमंदों को भोजन और कपड़े दान करें। हर सोमवार शिव चालीसा का पाठ करें। इससे नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और मन शांत रहता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से परेशान करने वाला हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत कमजोर पड़ सकती है। कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। इसलिए खास ध्यान और धैर्य की आवश्यकता है।

क्या करें उपाय

पीले वस्त्र धारण करें। बृहस्पति देव को बेसन के लड्डू चढ़ाएं। गुरुवार के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इससे ग्रहों के दुष्प्रभाव कम होंगे।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now