Haryana crime: हरियाणा के महेंद्रगढ जिले के नारनौल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का केस सामने आया है। शिकायत के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) नारनौल की कोर्ट के आदेश पर थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज किया गया है।बता दे कि पीड़ित ने बातचीत की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य भी कोर्ट में पेश किए हैं। जिसके बाद ही यह मामला दर्ज किया गया है।Haryana crime
जानिए क्या है मामला‘ बता दे कि रेवाड़ी जिले के गांव बहरमपुर के रवि कुमार ने कोर्ट में इस्तगासा दायर कर आरोप लगाया कि हरिश शर्मा और अरविंद शर्मा ने मिलकर उसे नारनौल कोर्ट में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस ही नहीं शातिरो ने उसका फर्जी चयन सूची में नाम दिखाकर विश्वास में लिया तथा उससे ठगी कर ली।
दो लाख् रूप्ए लिए थे नकद: पीडित ने बताया कि हरियाणा के नारनौल के गांव सेका के रहने वाले हरिश शर्मा ने 2 लाख रुपए नकद ले लिए और बाद में 3 लाख रुपए की और मांग की। जब उसने पैसे नहीं होने की बात कही तो उस पर दबाव बनाकर उससे एक खाली हस्ताक्षरित चेक भी ले लिया गया। जब उसकी नौकरी नहीं लगी और उसने अपने पैसे व चेक वापस मांगे, तो आरोपियों ने मना कर दिया।
उस पर करवा दिया मामला दर्ज: रवि का आरोप है शातिरो ने नोकरी के नाम लिए पैसे तो वापिस नहीं किए बल्कि एनआई एक्ट के तहत उसी पर केस दर्ज करवा दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने साजिश के तहत यह कार्रवाई की। कोई लिखित सबूत के अभाव में उसका शोषण किया गया।Haryana crime
कोर्ट में जांच से खुला राज’ पीडित ने कोर्ट में इस्कासा दायर करके आप बीती बताई तथाऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य भी कोर्ट में पेश किए कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। इसके बाद थाना शहर नारनौल में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।Haryana crime

















