Delhi Airport का सफर हुआ आसान, इस Expressway से जुड़ेंगे हरियाणा के 5 हाईवे; देखें रूट मैप

On: June 19, 2025 6:11 PM
Follow Us:
5 highways of Haryana will be connected to this Expressway

New Expressway: केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण कर रही है। लोगों को बेहतर रोड सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा ये प्रयास किये जा रहे हैं। इसी बीच दिल्ली के ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए 8 हजार करोड़ की लागत से 75.71 किलोमीटर लंबा अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (यूईआर-II) बनाया गया है। इस एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो ही चुका है। इस पर बनी दोनों टनल में भी 24 घंटे का ट्रायल रन शुरू हो गया है।

जानें कब होगा उद्घाटन

जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन अगले दो महीने में यानि अगस्त में किया जाएगा। यह अलीपुर में अम्बाला-दिल्ली नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) से शुरू होकर रोहिणी, मुडका, नजफगढ़, द्वारका होते हुए महिपालपुर के पास दिल्ली-गुरुग्राम एनएच-48 तक जाएगा। आगे टनल इसे द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ती है।

हरियाणा के 5 हाईवे होंगे सीधे कनेक्ट

बता दें कि द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम के खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक जाता है। अर्बन एक्सटेंशन रोड-II से हरियाणा के 5 हाईवे सीधे कनेक्ट किए हैं। अलीपुर के पास एनएच-44, सोनीपत के बड़वासनी से बवाना एनएच 344पी, बहादुरगढ़ बाइपास से एनएच-9, दिल्ली-गुरुग्राम एनएच-48 व द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ा है। इससे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) का सफर अलीपुर से डेढ़ घंटे के बजाय 25 मिनट, गुरुग्राम से 1 घंटे की जगह 20 मिनट, बहादुरगढ़ से एक घंटे के बजाय 25 मिनट में पूरा होगा।

यानी सोनीपत समेत हरियाणा के जीटी बेल्ट के जिलों से एयरपोर्ट जाने में करीब 1 घंटा कम लगेगा। इसका फायदा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जेएंडके, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड को भी होगा।

जानें क्या रहेगी स्पीड लिमिट

जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेसवे पर कार की स्पीड लिमिट 80, भारी वाहनों की 60 है। यूईआर-II का 38 किमी. हिस्सा अलीपुर से महिपालपुर तक जाएगा। यूईआर-II को दिल्ली-गुरुग्राम एनएच-48 से जोड़ती है। 29 किमी. लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे का 11 मार्च 2024 को उ‌द्घाटन हो चुका है।

यह महिपालपुर में शिव मूर्ति से गुरुग्राम के खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक जाता है। यूईआर-II से कनेक्टिंग के लिए हरियाणा की तरफ 4 लेन के 2 रोड बनाए हैं। एक बवाना से सोनीपत के बड़वासनी बाइपास तक 29.60 किमी. लंबा एनएच-344 पी है। दूसरा दिचाऊं कलां से बहादुरगढ़ बाइपास तक 7.2 किमी. रोड है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now