मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana : पैरालिंपिक में खिलाड़ी टेकचंद का जलवा

On: August 24, 2021 1:47 PM
Follow Us:

Haryana: जापान के टोक्यो में मंगलवार से शुरू हुए पैरालिंपिक-2020 के उद्घाटन समारोह में बावल निवासी पैरालिंपिक खिलाड़ी टेकचंद ने ध्वजवाहक के रूप में भारतीय दल का नेतृत्व किया। पैरालिंपिक खिलाड़ी टेकचंद की इस उपलब्धि के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बधाई एवं प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

india
टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के 54 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिनमें से 19 खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश से हैं। इन्हीं में से एक पैरा खिलाड़ी टेकचंद भी एफ-54 वर्ग के भाला फेंक में स्वर्ण पदक के लिए दांव लगाएंगे। पैरालिंपिक हिस्सा लेना टेकचंद का सपना था जो अब पूरा हुआ है। 18 अगस्त को टेकचंद भारतीय दल के साथ यहां से रवाना हुए थे। टेकचंद 3 सितंबर को पैरालिंपिक में अपना दमखम दिखाएंगे।
जानिए कोन है टेकचंद: टेकचंद फिलहाल नारनौल में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग में प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत है। उनके पिता रमेशचंद का साल 1994 में निधन हो गया था। टेकचंद साल 2005 में सड़क दुर्घटना में दिव्यांग हो गए थे। लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2016-17 में भीम अवाॅर्डी कोच सतबीर सिंह के नेतृत्व में खेल की शुरुआत की। टेकचंद ने कहा कि अब देश के लिए मेडल जीतना ही उनका सपना है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now