11th Mega Vegetable Expo-2025 फिर छाए रेवाड़ी के किसान, 11 राज्यस्तरीय पुरस्कारों में से चार पुरस्कार अकेले रेवाड़ी के नाम

On: April 4, 2025 8:17 AM
Follow Us:

11th Mega Vegetable Expo-2025 : हरियाणा में एक्सपो-2025 एक बार फिर रेवाड़ी के किसान छाए रहे। करनाल के घरौंडा में आयोजित 11 वें मेगा सब्जी एक्सपो-2025 में कुल दिए गए 11 राज्यस्तरीय पुरस्कारों में से चार पुरस्कार रेवाड़ी के किसानों को दिए गए।

बता दे कि करनाल के घरौंडा में 11 वें मेगा सब्जी एक्सपो-2025 आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेगा सब्जी एक्सपो-2025 में रेवाड़ी के चार प्रगतिशील किसानों को स्टेट और दो किसानों को डिस्ट्रिक्ट अवाॅर्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

किसानो के लिए प्ररेणा स्त्रोत: बता दे कि इन किसानों को भी कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी।

ये हुए सम्मानित: बता दे कि इस मेगा सब्जी एक्सपो-2025 में रेवाड़ी के 6 किसान शामिल थे। कुल दिए गए 11 राज्यस्तरीय पुरस्कारों में से चार पुरस्कार रेवाड़ी के किसानों को दिए गए।

धारूहेड़ा के संजय यादव को प्राकृतिक खेती का प्रथम पुरस्कार, गांव आलमगीरपुर निवासी रितिक यादव को मशरूम उत्पादन का द्वितीय पुरस्कार, गांव गोपालपुर गाजी की राजबाला को मधुमक्खी पालन व शहद पैकिंग में प्रथम पुरस्कार और खुशी एग्रो बावल को आंवला प्रसंस्करण के लिए द्वितीय पुरस्कार दिया गया।

जिला बागवानी अधिकारी मंदीप यादव ने बताया कि 21 से 23 मार्च तक घरौंडा में आयोजित हुए 11वें मेगा सब्जी एक्सपो-2025 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत किया था।

 

मंदीप यादव ने बताया कि डहीना खंड के गांव धवाना निवासी मामचंद को सब्जी की पैदावार के लिए जिलास्तरीय प्रथम पुरस्कार और गांवा कोलाना निवासी बिरेंद्र को सब्जी उत्पादन में जिला स्तर पर द्वितीय पुरस्कार दिया गया है।

इस सब्जी मेले में लक्की ड्रॉ से निकाले गए इनाम में जिले के गांव नंदरामपुर बास निवासी सूबे सिंह को मिनी ट्रैक्टर मिला है। बागवानी विभाग रेवाड़ी कार्यालय के उद्यान विकास अधिकारी रूप सिंह को उत्कृष्ट अधिकारी का पुरस्कार इस मेले में दिया गया।

11th Mega Vegetable Expo-2025 : 70 से ज्यादा किसानों से मुलाकात की इस अवसर पर 70 से ज्यादा किसानों से मुलाकात की और बागवानी के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले उत्कृष्ट बागवानी पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस अवसर पर डिप्टी चीफ ऑफ मिशन इजरायल एंबेसी फैज, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और टीम हरियाणा के कई विधायक साथी उपस्थित रहे

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now