Haryana New IMT: हरियाणा में जल्द बनेंगे 10 नए आईएमटी, इन लोगों को मिलेगा रोजगार

On: June 11, 2025 7:05 AM
Follow Us:
10 new IMTs will soon be built in Haryana, these people will get employment

Haryana New IMT:   प्रदेश में 10 नए आईएमटी (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) बनाए जाएंगे। जिसके लिए हरियाणा सरकार जल्द ही विकास की तैयारी कर रही है।

इसके लिए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने सीएम से मुलाकात की है। सीएम ने हरियाणा में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल की भी बात की और औद्योगिक इकाइयां लगाने और निवेश करने का आग्रह किया।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि किसी भी राज्य में औद्योगिक विकास के लिए सड़क, रेल, हवाई संपर्क जैसी अन्य जरूरी सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है। सीएम ने उद्योगपतियों को जानकारी देते हुए कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम से आगे बढ़कर सिंगल रूफ सिस्टम लागू किया गया है।Haryana New IMT

जिसके तहत हर सेवा के लिए एक निश्चित समय सीमा तय की गई है। विभिन्न विभागों से एनओसी लेने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए न्यूनतम 15 दिन और अधिकतम 45 दिन का समय तय किया गया है।Haryana New IMT

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now