मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

मायके से आते ही विवाहिता ने लगाई फासी, दहेज हत्या का मामला दर्ज

On: August 23, 2021 3:19 PM
Follow Us:

 रेवाडी: सुनील चौहान। जिले के गांव लाधूवास मे करीब 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनो का आरोप है कि ससुरालियों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rew 2

रामपुरा थाना पुलिस के अनुसार झज्जर के साल्हावास निवासी 22 वर्षीय पूजा की शादी लाधुवास अहीर निवासी दीपक के साथ हुई थी। रविवार को रक्षाबंधन के त्यौहार पर वह अपने पति के साथ मायके में भाई को राखी बांधने के लिए गई थी। देर शाम दोनों पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ वापस घर लौटे थे। पति ने बताया कि घर लौटने तक सबकुछ ठीकठाक था। पूजा सिर दर्द बता रही थी। शाम को ही उसने पत्नी को दवाई लाकर दी और वह अपनी बेटी को अपने साथ लेकर अलग कमरे में सो गया। सुबह काफी देर तक जब पूजा कमरे से बाहर नहीं आई तो वह उसके कमरे में पहुंचा। उस वक्त वह फंदे पर झूलती हुई मिली। उन्होंने तुरंत पूजा को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने पूजा के मायके वालों को सूचित किया। सूचना के बाद पूजा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पूजा के परिजनों का आरोप लगाया कि पूजा को दहेज को लेकर ससुरालपक्ष की तरफ से परेशान किया जा रहा था। तभी उसने यह कदम उठाया। रामपुरा थाना पुलिस ने ससुरालियो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now