पटाखे फोड़ना हम सभी के लिए हानिकारक, मिट्टी के दीए जलाने की ली शपथ

On: October 30, 2021 9:23 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। भाजपा सेवा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सतीश खोला के कार्यालय पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दीपावाली पर पटाखे न फोड़ने व मिट्टी के दीए जलाने की सामूहिक शपथ ली।
उन्होंने कहा कि दीपावली आने वाली है और हम सभी में पूरा उत्साह है परंतु हम सभी दीपावली पर ना पटाखे जलाएंगे और ना ही बच्चों को तथा ना ही जान पहचान वालों को जलाने देंगे । पटाखों से हवा में दूषित धुआं फैल जाता है जिससे वायुमंडल प्रदूषित होता है साथ में आग लगने का खतरा भी रहता है तथा सांस लेने में भी दिक्कत होती है । पटाखे फोड़ने से हमारे शरीर को नुकसान हो सकता है इसलिए हम सभी इस दीपावली पर बिना पटाखे जलाए खुशियां बांटेगें एवं सभी दोस्तों से भी अपील करेंगे कि वह भी पटाखे ना जलाएं तथा स्वदेसी मिट्टी के दीए जलाएं। कार्यक्रम में इलाके के जाने माने वेदज्ञाता सुखदेव आर्य ने उपस्थित सीमा रानी राजीव नगर, अमर सिंह राजीव नगर, चंदन सिंह बुडोली, रमेश कुमार कुतुबपुर, भारत राजीव नगर, संजय राजीव नगर, राजेंद्र प्रसाद नया गांव, विनोद यादव नगर, हितेश रोहिल्ला हंस नगर, विजेंद्र धनौदा, नवीन कुमार धनौदा, कृष्ण कुमार अजय नगर, सुरेंद्र सिंह रामपुरी, सुनीता वैघवाड़ा, मीना राजीव नगर, लक्ष्मी देवी सुभाष नगर, विक्रम सिंह जैनाबाद, आशीष कुमार जैनाबाद, राकेश कुमार राजीव नगर, रंजन सांगा राजीव नगर को शपथ दिलाई ।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now