गन प्वाईट पर लूटने वाले तीन बदमाश काबू, तीन दिन पहले बावल नपा कर्मियो से की थी लूटपाट

On: September 19, 2021 3:59 PM
Follow Us:

रेवाडी /रोहतक: सुनील चौहान। रोहतक के मकड़ौली टोल के पास 3 दिन पहले बावल नगर पालिका के सरकारी कर्मचारियों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियो को रोहतक पुलिल ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान अमित उर्फ मीतू पुत्र शिवकुमार निवासी डीघल हाल हनुमान कालोनी, रोहतक शोभराज उर्फ साहिल निवासी सुनारिया कला हाल अजीत कॉलोनी रोहतक व रोहित पुत्र राजेंद्र निवासी दुजाना जिला झज्जर के रूप में हुई। अमित से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। शोभराज से दो कारतूस व रोहित से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी के दौरान तीनों बदमाशों से हथियार और चोरी बाइक बरामद हुई। पूछताछ में 5 से ज्यादा वारदातें अंजाम देने का खुलासा किया है।
पुराने खिलाडी निकले बदमाश: बदमाश ऐसे गिरोह के गुर्गे हैं, जो राहगीरों से गन प्वाइंट पर लूटपाट करते हैं। पुरानी आईटीआई स्थित सीआईए वन स्टाफ में आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा ने बताया कि सीआईए टू की दो टीम ने स्टाफ प्रभारी एसआई नरेश कुमार के नेतृत्व में एक आरोपी को राजीव गांधी स्पोर्टस कॉम्पलेक्स रोड से और अन्य दो को जेएलएन नहर से शक के आधार पर काबू किया गया था। तीनों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।
आरोपियों की पहचान अमित उर्फ मीतू पुत्र शिवकुमार निवासी डीघल हाल हनुमान कालोनी, रोहतक शोभराज उर्फ साहिल निवासी सुनारिया कला हाल अजीत कॉलोनी रोहतक व रोहित पुत्र राजेंद्र निवासी दुजाना जिला झज्जर के रूप में हुई। अमित से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। शोभराज से दो कारतूस व रोहित से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी जिस बाइक पर थे, वह भी चोरी की थी।

खुलासा हुआ इस वारदातों का:

1. 15-16 सितंम्बर की रात को बावल नगर पालिका के सरकारी कर्मचारियों से लूटपाट।                                               2. आरोपियों ने 17 सितंबर को देव कालोनी से मोटरसाइकिल चोरी की।                                                                         3. आरोपियों ने 14 सितंबर को पीजीआई में नई ओपीडी की पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी की।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now