हरियाणा में बदमाशों का कहर नही थम रहा हैं । हरियाणा के गुरुग्राम में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर बदमाशो ने दनादन फायरिंग कर दी। सेक्टर 56 थाना पुलिस मौके पर मामले की जांच करने में जुटी है।YouTuber Elvish Yadav
सुबह करीब 5:30 बजे की यह घटना है। जिस समय एल्विश यादव के घर पर गोली चली, उस दौरान घर पर उसकी मां सुषमा यादव मौजूद थीं।YouTuber Elvish Yadav
पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने करीब 24 से 25 राउंड फायर किए। फायरिंग होते ही एल्विश यादव के घर केयरटेकर का काम करने वाला शख्स घबराकर अंदर भाग गया।YouTuber Elvish Yadav

फायरिंग होने पर जैसे की एल्विश यादव के पिता मास्टर राम अवतार बाहर आए तक आरोपी वहां से फरार हो गए।YouTuber Elvish Yadav
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बिग बॉस में जाने के बाद एल्विश यादव की अलग पहचान थी। उनका विवादों से पुराना नाता है।
YouTuber Elvish Yadav घर पर नहीं थे
पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है और परिवार की औपचारिक शिकायत दर्ज होने के बाद आगे की जांच शुरू की जाएगी. यादव के रिश्तेदारों के अनुसार, घटना से पहले उन्हें कोई धमकी नहीं मिली थी. YouTuber Elvish Yadav फिलहाल हरियाणा से बाहर हैं.

















