दिल्ली के World Book Fair में इस बार क्या रहा खास, ​पढिए पूरी डिटेल्स

On: February 10, 2024 10:47 PM
Follow Us:

World Book Fair : दिल्ली प्रगति मैदान (Pragati Maidan) 52वा विश्व पुस्तक मेला भर रहा है। मेले में शनिवार को पहला ही बहुत खास रहा। सुबह से ही पाठकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। स्कूली बच्चों सहित हर आयु वर्ग के पुस्तक प्रेमियों की संख्या देखते ही बन रही थी। उम्मीद से ज्यादा मेले मे भीड पहंची

 

BOOK FAIR

Amit Shah on CAA: CAA को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया बडा ऐलान

भगवान राम के नाम की मच धूम

सबसे अहम बात यह ळै इस बार मेले मे मुफ्त गीता बांटने वालों से भी पुस्तक प्रेमी  (World Book Fair)रामचरितमानस की मांग कर रहे हैं। अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस बार विश्व पुस्तक मेले (World Book Fair) में भी भगवान राम के नाम की धूम मची है।

रामायण की बिक्री तो बढ़ ही गई है, अयोध्या और श्रीराम से जुड़ी अन्य पुस्तकों की मांग में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। यूं तो इस मेले में लगभग हर विषय की पुस्तकें उपलब्ध हैं और उनके पाठक भी पहुंच रहे हैं। लेकिन रामचरितमानस की मांग अच्छी खासी है।

5 हॉल में 5 रंग

प्रगति मैदान के हॉल संख्या 1 से 5 में आयोजित इस पुस्तक मेले में पाठकों को हॉल 1 में विज्ञान, मानविकी और दर्शन की पुस्तकें मिलेंगी। हॉल 2 में भारतीय भाषाओं के लेखक विभिन्न साहित्यिक विषयों, पुस्तकों एवं विधाओं पर बात करेंगे।

हॉल 3 बच्चों के लिए है, जिसमें बच्चों से जुड़े हर विषय की पुस्तकें, स्टेशनरी, कला एवं शिल्प आदि सामग्री उपलब्ध होगी। बालमंडप में बच्चों ​के लिए विभिन्न रचनात्मक ग​तिविधियों की व्यवस्था होगी। हॉल 4 में अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों आयोजित होंगी और हॉल 5 थीम मंडप का है।

रेवाडी RWA Sector 4 के चार पदो के लिए चुनाव आज

100 से 2300 तक बिकी रामरितमानस

हाल नं. दो में स्थित गीताप्रेस गोरखपुर के स्टाल पर पाठकों की भीड़ में से हर तीसरा व्यक्ति रामचरितमानस (Ramcharitmanas) के लिए पूछता दिखाई दिया। यहां एक सौ रुपये से 2300 रुपये तक में रामचरितमानस मिल रहा है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now