Haryana: हरियाणा में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पति से अनबन के बाद रहती थी अलग

On: June 3, 2025 11:14 AM
Follow Us:
HARYANA

Haryana:  हरियाणा के यमुनानगर जिले से शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति से अनबन के बाद अलग रह रही थी। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि महिला आरोपी के साथ किराये के मकान में रह रही थी।

आरोपी उसके साथ संबंध बनाता रहा। दबाव बनाने पर शादी से इनकार कर दिया। महिला थाना पुलिस ने रविवार को पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति के साथ अनबन चल रहा था। इस बीच वह शीतल कुमार के संपर्क में आ गई। आरोपित के साथ रहने लगी। इस दौरान आरोपित ने शादी का वादा कर संबंध बनाए।

कई माह से वह संबंध बना रहा है। जब भी आरोपित पर दबाव बनाती तो वह टाल मटोल कर देता। अब उस पर दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now