Haryana: हरियाणा में चाकू से महिला का काटा गला, मौके पर मौत

On: June 9, 2025 11:53 AM
Follow Us:
Woman murdered by slitting her throat with a knife in Haryana

Haryana: हरियाणा के झज्जर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले महिला ने बेटे को फोन कर पति से झगड़ा होने की बात कही थी। इसके बाद महिला की हत्या की खबर आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह मामला देर रात को गांव खानपुर में हुआ।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान बाला के रूप में हुई है। साल्हावास थाना एसएचओ के अनुसार रात साढ़े 9 बजे महिला ने बेटे को कॉल की थी। महिला ने बेटे को बताया था कि तेरे पापा शराब पीकर आए हैं और झगड़ा कर रहे हैं। इसके बाद महिला की किसी से बात नहीं हुई।

पार्टनरशिप में चलाती थी होटल

महिला झाड़ली में किसी व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में होटल चलाती थी। शादी के बाद महिला अपने बच्चों के साथ गावं में रहने लगी। उसके 3 बच्चें हैं, जिनमें 1 लड़की और 2 लड़के हैं। साल्हावास थाना SHO ने बताया मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची है। सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now