रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेन से गिरी महिला घायल, रोहतक पीजीआई रेफर

On: September 10, 2025 12:50 PM
Follow Us:

  • रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग पर सुबह एक महिला ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
  • महिला की पहचान हाथ की कलाई पर लिखे नाम अनिल शर्मा (ANIL SHARMA) के आधार पर की जा रही है।
  • प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

रेवाड़ी, 10 सितंबर। प्रातःकाल रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग पर एक महिला ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और तुरंत महिला को ट्रैक से उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

REWARI RAILWAY STATION

जीआरपी एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में अनिल शर्मा (ANIL SHARMA) लिखा हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा रही है।

घटना के बाद घायल महिला को नजदीकी ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला की वास्तविक पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जीआरपी एएसआई सुरेंद्र कुमार से 87082-62510 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now