Hero Splendor: Hero Splendor दुनिया भर में सबसे ज़्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है खासकर भारत में जहाँ इसे काफ़ी लोकप्रियता हासिल है। हर महीने औसतन 200000 से 250000 यूनिट की बिक्री के साथ Splendor की भारतीय बाज़ार में अपना दम जमाए हुए है। इतना ही नहीं यह उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनी हुई है।
Hero MotoCorp अपनी लोकप्रिय Splendor मोटरसाइकिलों के अपडेटेड वर्जन जारी करने की तैयारी कर रहा है। जयपुर में देखी गई 2025 Splendor प्लस के बाद 2025 सुपर Splendor को सड़क पर देखने वालो ने चौका दिया है। ये अपडेट हीरो द्वारा अपनी मोटरसाइकिल लाइनअप को नया बनाए रखने के लिए किया गया है।
Splendor प्लस और सुपर Splendor सहित 2025 Hero Splendor मॉडल में वही मूल डिज़ाइन बरकरार रहेगा लेकिन कुछ सूक्ष्म बदलाव होंगे। Splendor प्लस को काले और लाल रंग में देखा गया जबकि सुपर Splendor को पूरी तरह काले रंग में देखा गया। नए रंग विकल्पों और ग्राफिक्स के साथ नए लुक लोगो का लुभा रही है।
2025 मॉडल के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव अपडेटेड इंजन सिस्टम होगा। Splendor प्लस और सुपर Splendor नवीनतम OBD-2B उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करेंगे। मोटरसाइकिलों के पर्यावरण मानकों को पूरा करने के लिए काफी बदलाव किए गए है। Hero MotoCorp के अपडेटेड Splendor मॉडल लागत को किफायती रखते हुए पर्यावरण-अनुकूल परिवहन प्रदान करने फोकस करती है।
















