Weather: हरियाणा के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, जनिए कल कैसा रहेगा मौसम ?

On: December 7, 2024 10:49 AM
Follow Us:

Weather:  पहाड़ी इलाकों में कई दिनों बर्फबारी जारी है। इसी के चलते मौसम विभाग ने अगले हफ्ते में हरियाणा में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। ठंड में और इजाफा होने के साथ कई शहरो में कोहरे व बारिश का अलर्ट जारी किया है।Weather

 

हरियाणा मौसम अपडेट से मिली जानकरी के अनुसान फिलहाल मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा में दिन और रात के तापमान में फिलहाल उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार रविवार 8 दिसंबर 2024 को हरियाणा के 16 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।Weather

WEATHER
ठंड के तेवर पड़े ढीले: आमतौर पर नवंबर दिसंबर महीने में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है। नंबवर व दिसंबर में कोहरा भी काफी छाया रहता है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश की संभावना बरकरार है।Weather

दिसंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। ठंड की दस्तक हो गई है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने दस्तक नहीं दी है। धीरे धीरे मैदानी इलको में ठंड का सिलसिला शरू हो गया है।Weather

 

https://x.com/IMD_Chandigarh/status/1864931487428284740/photo/2

 

कई दिनों से लगातार मौसम शुष्क और साथ ही ठंड के तेवर ढीले पड़े हुए हैं। केवल कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहें है। इसी वजह से अब मैदानी राज्यों में केवल तापमान में उतार चढाव हो रहा है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बार हरियाणा में ठंड बढ़ेगी। लोगों को कोहरे और वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी। दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा में बारिश या हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now