Weather Alert: प्री मॉनसून बारिश ने तोडा रिकोर्ड

On: June 29, 2024 1:57 PM
Follow Us:

Weather Alert: मानसून की दस्तक से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली और महज 24 घंटे की बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजस्थान से होते हुए शुक्रवार को मानसून ने हरियाणा में दस्तक दी।

जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
मानसून में पहले ही एनसीआर में रिकार्ड तोड बरसात हुई। बारिश से न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को यह 28.6 डिग्री रहा था। बारिश के चलते गर्मी से भी काफी राहत मिली है।

Weather Forecast
Weather Forecast

मौसम विभाग ने वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। आगामी चार जुलाई तक रोजाना वर्षा होने का अनुमान है। यानि इस बार ताबड तोड बारिश होगी। रविवार को भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

मौसम विभाग ने रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है, साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now