Wealther Alert: इंतजार खत्म: दिल्ली एनसीआर हरियाणा में इस दिन होगी झमाझम बारिश

On: January 20, 2026 7:13 PM
Follow Us:
WEATHER

Wealther Alert: हरियाणा दिल्ली व एनसीआर मे एक बार फिर मौसम बदलले वाला है। राजधानी दिल्ली में 20 जनवरी 2026 को ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जाएगा. सर्द हवाओं के चलते दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बनी रहेगी। आगे दो दिन हरियाणा एनसीआर व दिल्ली में सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया रह सकता है.त्। खासकर तड़के और सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता 1 से 2 किलोमीटर तक सीमित रहने की आशंका है।Wealther Alert

मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री रहने की संभावना है। दिनभर मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा परेशान कर सकती है।Wealther Alert

भारी ठंड के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 से 25 जनवरी के बीच देश के कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इसका असर उत्तर भारत में ज्यादा देखने को मिल सकता है। कोहरे का कहर भी बना रहेगा।

मोसम विभाग ने घने कोहरे की संभावना कम बताई जा रही है। जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप निकलने के साथ कोहरा धीरे-धीरे छंट जाएगा, लेकिन आसमान पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

.

हवा भी बनी बड़ी समस्या: ठंड और बारिश के बीच दिल्ली की हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुकी है. राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 606 दर्ज किया गया है, जो ‘खतरनाक’ श्रेणी में आता है। इतनी खराब हवा से सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

ठंडी हवाओं से बढ़ेगी परेशानी
मौसम साफ रहने के बावजूद शीतलहर और ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपी का एहसास कराएंगी। खुले इलाकों में सर्द हवा का असर ज्यादा महसूस होगा। बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।

23 जनवरी से बदलेगा मिजाज: मौसम विभाग ने शुक्रवार (23 जनवरी) से राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के कई इलाकों में मौसम बदलने वाला है।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now