Crime News: हथियार लहराना पड़ा महंगा, जानिए फिर क्या हुआ

On: February 7, 2025 5:04 PM
Follow Us:

Crime News : थाना धारूहेड़ा पुलिस ने दिल्ली जयपुर दिल्ली हाईवे पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव काठुवास निवासी प्रवीण व रेवाड़ी निवासी रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है।

पुलिस को सुचना मिली थी की दिल्ली जयपुर दिल्ली हाईवे पर एक स्विफट गाडी में दो व्यक्ति हथियार लहराते हुए कसौला से धारूहेड़ा की तरफ आ रहे है।

 

पुलिस टीम ने धारूहेडा फ्लाईओवर जयपुर दिल्ली हाईवे पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट गाड़ी को जांच के लिए रोकां

गाड़ी की चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रवीण निवासी गांव काठुवास बतलाया तथा उसके साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रोहित निवासी मोहल्ला विजय नगर रेवाड़ी बतलाया।

 

पुलिस ने गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी में चालक प्रवीण की 01 लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्यों किया मामला दर्ज: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता ने बताया कि हथियार लहराना, एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार के साथ पोज देना, सोशल मीडिया पर शेयर करना कानूनी जुर्म हैै। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, रेवाड़ी पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now