NH 48: सोमवार की रात से लेकर मंगलवार सुबह तक रूक-रूक कर हुई बारिश के कारण कई इलाके में सड़कों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई। आलम यहां तक हाईवे पर जलभराव हो गया है। इसी के हाईवे पर भी जाम लग गया। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।
जाम के कारण सड़कों पर छोटे-बड़े वाहनों के पहिये थम गए। लंबी-लंबी कतारों में वाहन रेंगते नजर आए। जाम से बचने के लिए कई लोगों को रूट बदलना पड़ा, लेकिन उन रूटों पर भी उन्हें बहुत ज्यादा राहत नहीं मिल सकी।
खरखडा व बस स्टैंड अंडरपास में भरा पानीNH 48
बारिश के कारण खरखडा अंडरपास व बस स्टैंड पर बने अंडरपास में इतना पानी भर गया कि उसके अंदर से दोपहिये वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया। इस कारण अंडरपास से बाहर दोनों ओर से आने वाले वाहन चालकों को मार्ग बदलना पड़ा। बारिश् के चलते हर बार यह समस्या गंभीर हो जाती है।
इस दौरान 10 मिनट के रास्ते को पार करने में वाहन चालकों को एक से दो घंटे लगे। यह स्थिति देर रात से ही बनी रही। हाईवे पर जाम के चलते कंपनियोंं के वाहन फसे रहे।NH 48

















