Haryana News: विश्व हिंदू परिषद के संगठन विस्तार व राष्ट्रीय मुद्दों पर किया चिंतन : आलोक कुमार

On: May 18, 2025 6:22 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के बाल भवन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की भिवानी विभाग की एक दिवसीय बैठक हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे।

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के बाल भवन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की भिवानी विभाग की एक दिवसीय बैठक हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे। बैठक में भिवानी विभाग के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी व भिवानी से आये 120 अपेक्षित कार्यकर्ताओं के शिक्षण-प्रशिक्षण, राष्ट्रीय मुद्दों पर चिंतन व संगठन विस्तार को लेकर मंथन किया। Vishwa Hindu Parishad

जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष के सानिध्य में प्रान्त संगठन मंत्री श्रीमान राधेश्याम , प्रान्त मंत्री श्रीमान वरुण जी, प्रान्त सामाजिक समरसता प्रमुख श्रीमान गोपालकृष्ण जी एवं भिवानी विभागाध्यक्ष श्रीमान विशाल सैनी जी की विशेष उपस्थिति रही। Haryana News

केंद्रीय अध्यक्ष आलोक ने कहा – “जो समाज अपनी संस्कृति से कट जाता है उसका कभी भला नहीं हो सकता। हमें पुन: अपनी मूल संस्कृति व सच्चे अध्यात्म की ओर लौटना होगा, तभी सत्य सनातन वैदिक हिन्दू धर्म व संस्कृति की रक्षा होगी तथा सच्चे ईश्वर की उपासना से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व मुक्ति की प्राप्ति होगी।Vishwa Hindu Parishad

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के बाल भवन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की भिवानी विभाग की एक दिवसीय बैठक हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे।
Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के बाल भवन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की भिवानी विभाग की एक दिवसीय बैठक हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे।

सच्चे ईश्वर की उपासना के लिए आवश्यक है कि हम जाति- वर्ण के मिथ्या बंधन तोड़कर धर्म के झंडे तले एक हो जायें। संसार में हम सब से श्रेष्ठ है लेकिन जाति- वर्ण- सम्प्रदाय ने हमारा सत्यानाश किया हुआ है। आइये हम उन सभी दरारों को भर दें जो अपनों के स्वार्थ व अज्ञानता और परायों के षड़यन्त्रों ने पैदा की है। हम भेदभाव और छूआछूत की दीवारें ढहा दें तथा संकल्प लें कि हम सब भारत माता की संताने है, हम सब एक हैं। हम सर्वप्रथम सनातनधर्मी हिंदू हैं, यही हमारा अस्मिता बोध है।Vishwa Hindu Parishad

उन्होंने नारा लगवाया :
“हिन्दव: सोदरा: सर्वे, न हिंदू पतितो भवेत्।
मम दीक्षा धर्म रक्षा, मम मंत्र समानता।”

अर्थात सब हिंदू भारत माता की संतान होने से सहोदर है। इसलिए कोई हिंदू पतित नहीं हो सकता है। हमने “समानता” का मंत्र लेकर “धर्मरक्षा” की दीक्षा ली है। उन्होंने विशेषकर सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि हमें सामाजिक संगोष्ठियों में “एक कुआँ- एक मंदिर-एक श्मशान” होने की बात को चरितार्थ करने पर सदैव बल देना चाहिए।Haryana News

पंचपरिवर्तन के माध्यम से युवाओं को नागरिक शिष्टाचार की सीख देते हुए नागरिक कर्त्तव्यों का बोध कराने की अति आवश्यकता है। यथा ट्रैफिक, पार्किंग, कूड़ा करकट ना फैलाना,स्वच्छता, मर्यादा, आतिथ्य सत्कार, सदाचार, शिष्टाचार का बोध होने के साथ साथ पर्यावरण, पानी व पृथ्वी को संरक्षित रखने का आत्मज्ञान विकसित करना भी महत्वपूर्ण है।Haryana News

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के बाल भवन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की भिवानी विभाग की एक दिवसीय बैठक हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे।
Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के बाल भवन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की भिवानी विभाग की एक दिवसीय बैठक हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे।

स्व का बोध-स्वदेशी, स्वभूषा, स्वभाषा, स्वसंस्कृति पर भी बहुत जोर देने का आग्रह है। समरसता यात्रा का कार्य 4 जिलों में संतो के मार्गदर्शन में संतों द्वारा सेवा बस्ती को आधार बनाकर किया जाने वाला है। रोहतक में 28 परिवार स्वधर्म में वापिस आये उनकी घर वापसी गौरव पूर्ण बात है।Haryana News

पहलगांव की घटना पश्चात आपरेशन सिंदूर के समय संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा समाज का मनोबल बढ़ाना उल्लेखनीय कार्य है।देश की सीमा सैनिकों से सुरक्षित रहती है जो कि उनकी राष्ट्र के प्रति पूर्ण निष्ठा का द्योतक है। परंतु समाज के अंदर सामाजिक सुरक्षा के लिए हम लोगों में जागरूकता अति आवश्यक है। Vishwa Hindu Parishad

प्रान्त संगठन मंत्री राधेश्याम जी ने संगठन कार्य हेतु समिति निर्माण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले बजरंग दल, दुर्गावाहिनी एवं परिषद वर्ग के लिए अपेक्षित कार्यकर्ता अवश्य जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। मेजबान रेवाड़ी जिलाध्यक्ष राधेश्याम जी मित्तल ने ऐसे कार्यक्रमों की व्यवस्था रेवाड़ी जिले के जिम्मे करना सौभाग्य की बात कहते हुए सभी अधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए धन्यवाद किया।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now