Haryana News: 212 रॉकेट रेजीमेंट कारगिल के भूतपूर्व सैनिकों ने रेवाड़ी में मनाया तृतीय मिलन समारोहHaryana News: 212 रॉकेट रेजीमेंट कारगिल के भूतपूर्व सैनिकों ने रेवाड़ी में मनाया तृतीय मिलन समारोह

Haryana News: रेवाड़ी: कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान को लोहे के चने चबाने के लिए मजबूर करने वाली 212 रॉकेट रेजीमेंट एवं भारत सरकार द्वारा 212 रॉकेट रेजीमेंट को अपने नाम के साथ “कारगिल” टाइटल की उपाधि प्राप्त करने वाली एकमात्र रेजीमेंट 212 रॉकेट रेजीमेंट कारगिल के उत्तर भारत के भूतपूर्व वीर सैनिकों ने भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के बैनर तले 28 मार्च को रेवाड़ी में मनाया तीसरे मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान आर्डिनरी कैप्टन राजकिशन ने संगीत प्रस्तुति देखकर कार्यक्रम में समा बांधा, वर्तमान एवं भूतपूर्व सैनिकों के जोश को देखते हुए, समाजसेवी अतिथि एवं होटल कर्मचारी भी जोश में नाचते नजर आए।Haryana News

भूतपूर्व सैनिकों का मनोबल बढाया: सूबेदार विजयपाल एवं सूबेदार सत्यनारायण ने सभी अतिथियों को स्वागत उद्बोधन देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे लेफ्टिनेंट कर्नल कुलदीप भानोट ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में आयोजित होते रहने चाहिए, इससे भूतपूर्व सैनिकों का मनोबल और भी ज्यादा बढ़ेगा, साथ ही कार्यक्रम को आयोजित करने वाली संयोजक कमेटी का धन्यवाद करते हुए, पधारे सभी भूतपूर्व सैनिकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।Haryana News

“जय लाल जय बलवान“: रेजीमेंट के वर्तमान कमांडिंग ऑफिसर एवं सूबेदार मेजर के आदेशानुसार शुभकामना संदेश लेकर पधारे सेना में कार्यरत सूबेदार रमणीक (सेना मेडल), सूबेदार विश्वजीत पॉल, नायब सुबेदार दीपक का भूतपूर्व सैनिको ने साफा बांधकर सम्मान किया, भूतपूर्व सैनिकों ने भी अपने कमांडिंग ऑफिसर के नाम एक संदेश भेजा कि हम सभी भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के सभी सदस्य आपको आश्वासन देते है कि हमारी जरूरत पड़ने पर हमें जो भी आदेश मिलेगा उसकी पालना करते हुए आखिरी सांस तक रेजीमेंट एवं देश के काम आएंगे, कार्यक्रम के समापन में रेजीमेंट का नारा “जय लाल जय बलवान”, 212 रॉकेट रेजीमेंट कारगिल की जय, भारत माता की जय के नारों से सभागार गूंज उठा।HBSE 10th Result 2026: कब जारी होगा हरियाणा बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट? सामने आई बड़ी अपडेट, देखें

ये रहे मौजूद: आर्डिनरी लेफ्टीनेंट फूल सिंह, सूबेदार मामन सिंह, सूबेदार जगविंदर, सूबेदार विनोद चौहान, सूबेदार संजय, सूबेदार अशोक, सूबेदार सुशील, नायब सूबेदार सुखविंदर, हवलदार सुभाष यादव, हवलदार नरेश, हवलदार प्रभात समोता, हवलदार उमेद, हवलदार वेद पाल अत्री, हवलदार सतपाल, समाजसेवी हर्ष यादव, राजबीर यादव एवं राकेश सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।Haryana news: अब सफर हो जाएगा महंगा, हरियाणा में 1 अप्रैल से इतने प्रतिशत बढ़ जाएंगे टोल रेट

By Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •