Google Map : अगर आप भी कार से सफर करते हैं और कई बार किसी वजह से आपकी कार का चालान कट गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर ड्राइविंग के दौरान अपनाया जाए तो आप भारी चालान से बच सकते हैं।
इसके लिए आपको Google Map की मदद लेनी होगी, Google Maps में कुछ ऐसे फीचर मौजूद हैं जिनकी मदद से आप अपनी कार का चालान कटने से बच सकते हैं।
आइए जानते हैं Google Map के इन फीचर के बारे में-
स्पीड लिमिट वार्निंग
स्पीड लिमिट वार्निंग फीचर आपकी कार की स्पीड को ट्रैक करता है, अगर आप ओवर स्पीड में गाड़ी चला रहे हैं तो यह आपको चेतावनी देता है। जिससे आप चालान से बच सकते हैं।
स्पीड कैमरा अलर्ट
इस फीचर से आपको उन स्पीड कैमरों की जानकारी मिलती है, जो आपकी यात्रा के दौरान रास्ते में लगे होते हैं। इसकी मदद से आप स्पीड कैमरों से बच सकते हैं।
ट्रैफिक अलर्ट
यह फीचर आपको सड़क पर ट्रैफिक या भीड़भाड़ और अन्य व्यवधानों के बारे में जानकारी देता है। इसकी मदद से आप ट्रैफिक में फंसने से बच सकते हैं।
इन फीचर्स को एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल मैप्स की सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद नेविगेशन टैब में जाकर ड्राइविंग ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इन्हें एक्टिवेट करने के लिए टॉगल स्विच को ऑन करना होगा।
इन फीचर्स का इस्तेमाल करके आप चालान से बच सकते हैं, साथ ही सुरक्षित ड्राइविंग के साथ अपना समय भी बचा सकते हैं।
इसके अलावा हम यहां कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप चालान से भी बच सकते हैं।
ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
हमेशा स्पीड लिमिट का पालन करें।
गाड़ी चलाते समय लाइसेंस, इंश्योरेंस और दूसरे जरूरी दस्तावेज हमेशा अपने पास रखें।
अपने वाहन की उचित देखभाल करें।

















