Haryana में परिवहन मंत्री अनिल विज दिए ये आदेश, बस संचालकों में मची अफरा तफरी

On: August 7, 2025 12:46 PM
Follow Us:

Haryana हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा पिछले कई माह से मेरे संज्ञान में आया है कि निजी बसों के रूटों का निर्धारण ठीक से नहीं हुआ है। इसी को लेकरसंबंधित अधिकारियों को इन रूटों के समय को लेकर अध्ययन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

जांच के आदेश: बता दे कि हरियाणा में विभिन्न डिपो से संचालित होने वाली निजी बसें सरकार को बडी मात्रा में चपत लगा रहीं हैं। क्योकि डिपो से संचालित होने वाली निजी बसों का संचालन विभिन्न रूट पर हरियाणा रोडवेज बसों से 5 से 10 मिनट पहले ही हो जाता है। ऐसे में रोडवेज की बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पाते हैं।

रोडवेज को हो रहा आर्थिक नुकसान: बता दें कि परिवहन मंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि का संचालन सरकारी बसों से पहले ही हो जाता है। इससे निजी बसें सवारियों को पहले ही बैठा लेती हैं तथा रोडवेज का सवारियां नही मिलती है।

सरकारी बसों में सवारी न होने से आर्थिक नुकसान होता है। सबसे बडी बात यह है यह घाटा बढता ही जा रही है। मंत्री ने इस संबंध में राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के मामलों की जांच करें और अध्ययन का ब्योरा भी दें तथा सरकारी बसो को घाटे से उभारा जा सकेंHaryana

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now