Dharuhera news: ट्रांसफार्मर ओवरलोड, पावर कट बनी आफत

On: July 24, 2025 4:12 PM
Follow Us:

Dharuhera news: धारूहेड़ा: भीषण गर्मी में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर शहर की जनता के लिए परेशानी बने हुए हैं। आए दिन मोहल्लों के ट्रांसफार्मरों से फेस उड रहे हैं, जिससे भारी बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।

बुधवार रात का बास रोड पर ​आजाद नगर, विशाल कालोनी सहित तीन कालोनियो में रात को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक बिजली गुल रही। सबसे अहम बात यह है कि शिकायत के लिए दिया गया नंबर रात को बंद रहता हैं। ऐसे में रात को जेई व अन्य ​अधिकारी फोन नहीं उठाते है।

बुधवार रात को कई कालानियों में कई जगहों पर बिजली कटौती रही। इसी माह 15 जुलाई को तीन कालोनियों में 8 घंटे बिजली तथा 18 जुलाई को छह कालोनियों में बिजली गुल थी। बार कालोनियों में बिजली गुल की समस्या लोगो की गले की फास बनी हुई हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now