Loco Shed Rewari में बना म्यूजियम सैलानियों को आया पंसद, जानिए क्या खासियत है इसकी

On: September 28, 2024 7:26 AM
Follow Us:

Loco Shed Rewari:  हरियाणा के जिला रेवाड़ी में संजोकर रखने वाला दुनिया के सबसे पुराना भाप इंजन पूरे देश में मशहूर है। रेवाड़ी लोको शेड में एक म्यूजियम भी बनाया हुआ है, जिसमें भाप के इंजन की यादों को जिंदा रखा गया है। जिसका मकसद युवा पीढ़ी को भारतीय रेल का शुरू से लेकर अब तक का सफर जानने के लिए किया गया है।

बता दे Loco Shed  को देखने के लिए देश ही नहीं, विदेशों से भी सैलानी व पर्यटक आते हैं। दरअसल, यहां पर एक Loco Shed  बना हुआ है, जहां पुराने भाप इंजन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बता दे लोको शेड को देखने के लिए देश ही नहीं, विदेशों से भी सैलानी व पर्यटक आते हैं। Loco Shed Rewari

LOKO REWARI
टॉय ट्रेन बनी रोचक

Loco Shed  इंचार्ज राहुल भारद्वाज ने बताया लोको शेड के भीतर ही पर्यटकों को लुभाने के लिए टॉय ट्रेन भी चलाई जाती है, जिसका 800 मीटर का ट्रैक लगाया हुआ है।लोको शेड में एक डॉक्यूमेंट्री भी है जिसके जरिए रेलवे के अब तक के सफर को पर्यटकों को दिखाया जाता है।Loco Shed Rewari

Loco Shed के अंदर ही एक ऐसी जगह बनाई गई है, जिसे देखकर आप यहीं से ही भारतीय रेल का पूरा मानचित्र देख सकते हैंं जिसमें यह दर्शाया गया है कि कैसे-कैसे स्थानों पर भारतीय रेल सेवाएं दे रही है।Loco Shed Rewari

LOKO SHED REWARI
इन इंजन में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी सबसे पुराना और सबसे हल्का फेयरी क्वीन (1895 यूनाइटेड किंगडम) शामिल है। इसके अलावा रेवाड़ी किंग, साइब, सुल्तान, सिंध, अंगद, अकबर, आजाद, शेर-ए-पंजाब, विराट और शक्तिमान नाम के भाप इंजन पर्यटकों के लिए संभाल कर रखे गए हैं।Loco Shed Rewari

लोको शेड में स्टीम एमुलेटर और कोच एमुलेटर रूप बनाए गए हैं, जहां वर्चुअल तरीके से और थ्री-डी डिवाइस के जरिए इंजन में बैठने का अनुभव महसूस कराया जाता है।

 

यहां पर एक डॉक्यूमेंट्री के जरिए रेलवे के अबतक के सफर को पर्यटकों को दिखाया जाता है। भारतीय भाप का इंजन अकबर, गदर एक प्रेम कथा, भाग मिल्खा भाग, गांधी माई फादर, गैंग्स ऑफ वासेपुर समेत कई बड़ी सुपरहिट फिल्मों में इस इंजन का उपयोग किया गया है। Loco Shed Rewari

LOKO SHED 3

जानिए कौन कौन सी फिल्में बन चुकी है यहां पर
बता दे कि लोको शेड में अभ तक 20 से अधिक फिल्में बन चुकी हैं।कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे गुरु, गांधी-माई फादर, रंग दे बसंती, गदर एक प्रेम कथा, भाग मिल्खा भाग, 1942-ए लव स्टोरी, सुल्तान आदि की शूटिंग हुई है।

 

वर्ष 2016 में सलमान खान खुद रेवाड़ी लोको शेड में सुल्तान फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे थे। वहां दो दिन तक उन्होंने ऐतिहासिक भाप इंजन अकबर के साथ दौड़ लगाई थी। इसके बाद कई मशहूर फिल्मी सितारों ने यहां फिल्में शूट की हैं।

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now