हरियाणा में प्रदूषण पर नकेल, रेवाडी सहित इन 12 शहरों में लगेंगी Anti-Smog Guns

On: September 25, 2025 7:05 PM
Follow Us:

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के 12 प्रमुख शहरों में अब एंटी स्मॉग गन लगाई जाएंगी। इनका इस्तेमाल निर्माण स्थलों और ज्यादा प्रदूषण वाले क्षेत्रों में धूल कणों को दबाने और वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए किया जाएगा। इसके लिए 17 करोड का बजट भी पास हो चुका है।Anti-Smog Guns

इन शहरों को प्रदूषण के उच्च स्तर के कारण चुना गया है। विभाग का मानना है कि इससे न केवल धूल प्रदूषण पर नियंत्रण होगा बल्कि सर्दियों के दौरान स्मॉग की समस्या में भी कमी आएगी।Anti-Smog Guns

विशेषज्ञों का कहना है कि एंटी स्मॉग गन के जरिए पानी की महीन फुहारें छोड़ी जाती हैं, जो धूल और प्रदूषक कणों को जमीन पर बैठा देती हैं। इससे वायु गुणवत्ता में तुरंत सुधार महसूस किया जा सकता है।

सरकार ने स्थानीय निकायों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का दावा है कि आने वाले महीनों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए यह कदम कारगर साबित होगा।

इन श्हरों में लगेगी समॉग गन: पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिन शहरों में एंटी स्मॉग गन लगाई जाएंगी उनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, रोहतक, हिसार, अंबाला, पंचकूला, बहादुर गढ, भिवानी, दादरी, नूंह और रेवाड़ी शामिल हैं।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now