Tiger Location: Haryana Rajasthan Border पर घूम रहा है खूनी टाईगर

On: August 17, 2024 12:40 PM
Follow Us:

पांच लोगों के बाद अब फिर भैंस पालक पर किया हमला
Tiger Location: सरिस्का टाइगर रिजर्व (अलवर) से भागे टाइगर ह​रियाणा राजस्थान बोर्डर घूम रहा है। पिछले 5 घंटे के दौरान खूनी टाईगर पांच आदमियों के साथ साथ भैंस पालक पर भी हमला कर दिया। जिसके चलते अलवर के मुडांवर क्षेत्र में आस पास गांवो में लोगों में भय बना हुआ है।

 

बता दे कि सरिस्का के बफर जोन के टाइगर- ST2303 गुरूवार को हरियाणा राजस्थान बोर्डर पर धूम रहा है। टाईगर जंगल के ढोबा रिंगसपुरी गांव निवासी सियाराम (26) पर भी दोपहर करीब 3 बजे टाइगर ने हमला कर दिया था। Tiger Location

सुगन की होदी ऊपर जंगल में अपनी भैंस लेने गया था। जंगल में वो भैंसों को देख रहा था। एक जगह झाड़ियों में टाइगर पर नजर पड़ी। टाइगर उसकी तरफ दौड़ा तो वह बचने के लिए भैंसों की तरफ भागा। भैंसो के चलते वह वहां से कपास के खेतो में चल गया।

TIGER

टाइगर- ST2303 ने गुरुवार को सिर्फ 6 घंटे में पांच लोगों पर हमला किया था। घायलों में रेलवे कर्मचारी विकास कुमार सहित दरबारपुर गांव के सतीश , बीनू, महेंद्र और वीरेंद्र पर हमला कर दिया था जिससे उनके हाथ, कंधे, पीठ और सिर को लहूलुहान हो गए।

वनकर्मियों की टीम टाइगर के तलाश में लगी
वनकर्मी टाइगर ST2303 को ट्रेस करने में लगे हैं। करीब 50 वनकर्मियों की टीम मुंडावर के आस-पास के गांवों के खेतों को छान रही है। टाइगर के पगमार्क (फुटप्रिंट) देखकर ढूंढ़ने का प्रयास किय जा रहा है।Tiger Location

टाइगर को ट्रैंकुलाइज कर जंगल लाया जाए। ताकि किसी तरह की घटना न हो। 7 महीने पहले भी यही टाइगर जंगल से बाहर खेतों में हरियाणा तक चला गया था। उस दौरान इस बाघ ने चार लोगों पर हमला किया था, जिसमें दो वनकर्मी भी शामिल थे। करीब 15 दिन बाद स्वयं ही टाइगर अलवर सरिस्का में आ गया था।Tiger Location

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now