Life Long Company Rewari Blast में झुलसे 4 श्रमिकों ने तोडा दम, मरने वालों की संख्या हुई 5, इन श्रमिको की हालत गंभीर

On: March 20, 2024 8:39 AM
Follow Us:

दस से ज्यादा कर्मचारियों की हालत अभी भी गंभीर, छह श्रमिको को मिली छुट्टी
धारूहेड़ा : यहां की लाइफ लॉन्ग कंपनी में बॉयलर का Blast डस्ट कलक्टर फटने से हुए ब्लॉस्ट में झुलसे करीब 40 कर्मचारियों में से 4 ओा श्रमिकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मरने वालो की संख्या अब 5 हो गई है। जबकि 10 से ज्यादा कर्मचारियों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

सराहनीय पहल: जरूरतमंद बच्चों को Ek Nayi Umeed Trust ने वितरित की पाठ्य पुस्तकें

शनिवार शाम को हुआ था हादसा: बता दें कि शनिवार (16 मार्च) की शाम हुए लाइफ लॉन्ग कंपनी में हुए Blast  बॉयलर फटने के बाद हुए ब्लॉस्ट से 40 कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए।

 

इनमें 23 कर्मचारियों की गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। जबकि अन्य कर्मचारियों में कुछ नागरिक अस्पताल तो कुछ का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

LONG LIFE COMPANY DHR

5 की मौत: थाना धारूहेडा पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले रोहतक से 8 श्रमिकों को दिल्ली रैफर किया गया था।  मंगलवार को दिल्ली अस्पताल में यूपी के बहराइच के गांव भाकरी निवासी विजय (35) ने दम तोड दिया था।  वहीं मंगलवार रात को रोहतक पीजीआई में  यूपी के मैनपुरी के गांव उसानिधा निवासी अजय (32),  यूपी के गोरखपुर पोस्ट काकरखोर, गांव सेवल निवासी रामू (28), यूपी के फैजाबाद के गांव जखोली निवासी राजेश (38) ने दम तोड दिया है।

इसको मिली छुट्टी: धारूहेड़ा के अस्पताल में भर्ती 5 और रोहतक पीजीआई में भर्ती एक श्रमिक को उपचार के बाद हालत ठीक होने पर अस्पताल से छुट्‌टी भी मिल चुकी है।

आखिर कैसे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे Pandit Pradeep Mishra ?

मामला दर्ज को बवजूद कार्रवाई नहीं: पुलिस ने भले ही घायल श्रमिको के ब्यान पर मामला दज कर लिया हो, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नही है। सबसे अहम है कंपनी में सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति है। प्रबंधन की ओर से सुरक्षा कर्मी तक नियुक्त नहीं किए हुए है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now