Rewari Murder : युवक की हत्या करने वाले दो सगे भाई दबोचे

On: March 10, 2023 6:35 PM
Follow Us:

Best24News, Rewari News : धुलंडी खेलने के लिए युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला उत्तम नगर निवासी हितेश कुमार उर्फ सोनू पुत्र नरेश व कृष्ण कुमार उर्फ बिलोना पुत्र नरेश के रूप में हुई है।Rewari Accident: तेज रफ्तार ट्रॉले ने भाई बहन को कुचला, रेहडी वाला बाल बाल बचा

रेवाडी पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर निवासी मैना देवी ने बताया कि उसका 21 वर्षीय बेटा संदीप अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए मोहल्ला उत्तम नगर में गया था। वहां पर कृष्ण उर्फ बिलोणा व उसके भाई सोनू ने संदीप के मारपीट कर दी।

संदीप के साथ मौजूद मामन उर्फ बिजेंद्र, मोहित व हेमंत ने बीच-बचाव किया। मारपीट के बाद संदीप वहां से निकल कर मामन उर्फ बिजेंद्र के मकान के बरामदे में जाकर बैठ गया। इसके बाद कृष्ण व सोनू फिर से वहां पहुंच गए और डंडे से संदीप पर ताबड़तोड़ पिटाई कर दी। वह बहोश होकर वही गिर गया।

मोहित व हेमंत घायल हुए संदीप उर्फ भोली को उपचार के लिए वहीं पर एक डाक्टर के पास लेकर गए, जहां से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने मृत संदीप को मृत घोषित कर दिया।

Rajasthan News: पुलिस कर्मियो ने अपने साथी के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, जानिए फिर क्या हुआ
दोनो आरोपी काबू: पुलिस ने मैना देवी की शिकायत पर आरोपी कृष्ण व सोनू के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो को अदालत मे पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now