Haryana: हरियाणा में इस सरपंच की जाएगी चौधर, विभाग ने जांच के दिए आदेश

On: June 7, 2025 6:51 PM
Follow Us:
Haryana

Haryana: हरियाणा के सिरसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां धोखाधड़ी कर सरपंच बनने का मामला सामने आया है। SDM कालांवाली की जांच में गांव मलड़ी की सरपंच मनप्रीत कौर का 10वीं क्लास का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया।

इसके लिए DC ने खंड विकास अधिकारी को महिला सरपंच से रिकॉर्ड कब्जे में लेने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, बहुमत रखने वाले पंच को रिकॉर्ड सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

DC द्वारा जारी किए गए पात्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत आम चुनाव 2022 के दौरान नामांकन प्रक्रिया के समय 10वीं पास का शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया था। यह प्रमाण पत्र कालांवाली के SDM की जांच में फर्जी पाया गया था।

बता दें कि मंगलवार को DC ने खंड विकास अधिकारी को पंचायत रिकॉर्ड, धन राशि व चल-अचल संपत्ति कब्जे में लेने के आदेश जारी किए हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now