ह​रियाणा के इस रेलवे स्टेशन को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी

On: January 1, 2026 5:21 PM
Follow Us:
ह​रियाणा के इस रेलवे स्टेशन को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी

अंबाला: देशभर में 31 दिसंबर के समापन पर जशन मनाया जा रहा था। वहीं रात को हरियाणा के अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अफरा तफरी मच गई। GRP ने बताया कि यह धमकी 31 दिसंबर को देर रात फोन कॉल के जरिए दी गई। कॉल के मिलते से स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट कर दी गई।

चेकिंग अभियान चलाया: सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीमों ने स्टेशन पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफॉर्म, पार्किंग क्षेत्र, ट्रेनों और यात्रियों के सामान की बारीकी से तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

रेलवे पुलिस के अनुसार धमकी देने वाले कॉल की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें फोन करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। हालांकि ऐसा कुछ नहीं मिला। उनके पास टीम ने राहत की सांस ली।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now