IAS Story: भारत में यूपीएससी परीक्षा पास करना किसी बड़े सपने के सच होने जैसा होता है। लोग सालों मेहनत करते हैं ताकि उन्हें सरकारी नौकरी मिले एक सुरक्षित भविष्य बने और समाज में प्रतिष्ठा मिले। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आईएएस अफसर बनने के बाद कुछ लोग सिर्फ एक रुपये सैलरी क्यों लेते हैं?
यह जानकर आपको और भी हैरानी होगी कि ऐसे अफसर करोड़ों की संपत्ति के मालिक होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक आईएएस अफसर अमित कटारिया के बारे में बताएंगे जिनकी संपत्ति करोड़ों में है लेकिन सैलरी सिर्फ ₹1 लेते हैं।
अक्सर दुनिया के सबसे अमीर आदमियों के किस्से आम बात हैं। इसी के चलते बता दें सबसे अमीर आदमी बर्नाड अनॉल्ट हैं जबकि भारत का सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी है।
लेकिन क्या आप जानते हैं (salary of cabinet secretary of india) देश का सबसे अमीर आईएएस कौन है? एक सवाल ये भी कि जब सिविल सर्विस में कुछ लाख रुपए सैलरी होती है तो फिर ये इतने करोड़ रुपए के मालिक कैसे बनें। इस आर्टिकल में हम उनके बारे में जानेंगें-
हम आपको एक ऐसे अफसर अमित कटारिया के बारे में बताने जा रहे हैं, उनकी संपत्ति करोडों में हैं। आपके लिए सबसे हैरानी (Richest IAS) की बात यह बात यह हैं कि ये आईएएस अफसर सैलरी के तौर पर लेते हैं मात्र एक रुपया लेते हैं। फिर भी ये देश के बेहद अमीर आदमी हैं। तो आइए जानते हैं कि इनकम का सोर्स क्या हैं?
सबसे अमीर आईएएस कौन?
देश के सबसे अमीर अफसर की बात की जाए तो उनमें अमित कटारिया का नाम भी शुमार है। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस ऑफिसर अमित कटारिया भारत में इसलिए फेमस है कि वह ₹1 के तौर पर सैलरी लेते हैं।
ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि बिना सैलरी लिए घर का खर्चा कैसे चलता है। तो बता दे अमित कटारिया का फैमिली बिजनेस है। गुड़गांव में उनके परिवार का (Highest Paying Jobs) कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है।
उनके पास अपना जीवन चलाने के लिए पर्याप्त संपत्ति है और जब उनसे उनके वेतन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सिस्टम में बदलाव लाने के लिए आईएएस में शामिल हुए हैं। वह उन कुछ ईमानदार अधिकारियों में से एक हैं जो अभी भी ईमानदारी से देश की सेवा कर रहे हैं।
कितनी है संपत्ति?
सुत्रों के मुताबिक बता दें कि अमित कटारिया की कुल संपत्ति करीब 9 करोड़ के आसपास यानी 8.80 करोड़ है। उनकी सालाना इनकम 24 लाख रुपए है जो कि उनके फैमिली बिजनेस से होती है जिसे उनके परिवार के बाकी सदस्य चलाते हैं।
उसकी बेसिक पे 56000 होती है इसके साथ ही (Richest IAS Net Worth) उसे डीए, टीए, एचआरए जैसे भत्ते भी मिलते हैं। साल 2021 में अमित कटारिया की सैलरी 1.47 लाख रुपए प्रति महीने थी।
बता दें कि फिलहाल वह छत्तीसगढ़ में जॉइंट सेक्रेटरी ग्रामीण विकास के पद पर हैं। एक कैबिनेट सचिव के लिए यह वेतन 2,50,000 रुपए प्रति माह तक पहुंच सकता है जो एक आईएएस अधिकारी के लिए सर्वोच्च पद है। आईएएस अधिकारियों को ग्रेड वेतन नामक अतिरिक्त भुगतान भी मिलता है जो उनके पद के आधार पर अलग होता है।

















