Bharat Jodo Yatra: अंबाला में बंद रहेगे ये मार्ग, झंडा फहराने के बाद शुरू होगी यात्रा, जानिए रूट मैप

On: January 10, 2023 8:00 AM
Follow Us:

हरियाणा: राहुल गांधी भारत जोडो यात्रा जोरो पर हैं कोहरा व ठंड के बावजूद यात्रा में जुडने वालो का जूनुन नही टूट रहा है। सबसे अहम बात तो यह है राहुल गांधी के बाद अब कार्यकर्ता भी बिना सर्दी के कपडो में यात्रा में शामिल हो रहे है।

ये मार्ग रहेगा बंद: अंबाला छावनी और अंबाला शहर का मार्ग इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा। 10 जनवरी 2023 को आई-डिजिटल जॉन परीक्षा केंद्र नजदीक गांव शाहपुर अंबाला में प्रात: छह बजे से शाम सात बजे तक एसएससी की परीक्षा होनी है।

 

भारत जोड़ो यात्रा के कारण प्रात: छह से 12 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के वाहनों पर इस परीक्षा केंद्र के सामने पार्किंग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।Haryana news: खुशखबरी! जल्द ही होगी ग्रुप-C के 40 हजार पदों पर भर्ती, CM ने किया ऐलान

भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज सुबह छह बजे से 12 बजे तक कुरुक्षेत्र शाहाबाद-अंबाला रोड बंद रहेगा। इस संबंध में एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने चालकों से इस समय वाहन इस रास्ते पर न लाने के लिए कहा है।

यहां फहराएगे झंडा: भारत जोड़ो यात्रा में मंगलवार को राहुल गांधी मोहड़ा अनाज मंडी में झंडा फहराएंगे। इसके बाद छह बजे से यात्रा शुरू हो जाएगी। सबसे पहले मोहड़ा अनाज मंडी से यात्रा अंबाला कैंट में प्रवेश करेगी। यहां अंबाला कैंट स्थित रेलवे स्टेशन के सामने से काली पलटन पुल से होते हुए सर्विस लेन से जंडली पुल तक पहुंचेगी।

RAHUL GANDHI 1

यहां से अंबाला शहर में यात्रा प्रवेश करेगी। अंबाला शहर में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा अग्रसेन चौक तक जाएगी। यहां से भारत जोड़ो यात्रा कालका चौक और आगे शंभू बार्डर होते हुए पंजाब में दाखिल हो जाएगी।

सैनी आश्रम में प्रेसवार्ता
सैनी आश्रम में मंगलवार सुबह 11 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान प्रेस वार्ता कर पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देंगे।

हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण आग, धमाधम फटे 150 से अधिक गैस सिलेंडर, सहमे लोग
उन्होंने बताया कि इसके लिए कुरुक्षेत्र और शाहाबाद की ओर से अंबाला, चंडीगढ़, पंचकूला और पंजाब की ओर आने वाले वाहन शाहाबाद से साहा रोड होते हुए वाया शहजादपुर, रायपुररानी, पंचकूला चंडीगढ़ और पंजाब की ओर जा सकते हैं। इसी प्रकार यमुनानगर से अंबाला की ओर आने वाले वाहन वाया बराड़ा होते हुए शाहाबाद से अंबाला की ओर आ सकते हैं।

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now