Toll Tax Free List: देश में इन लोगों का नहीं लगता टोल टैक्स, फ्री में करते हैं सफर, देखिये फ्री वालों की पूरी लिस्ट

On: June 8, 2025 7:15 AM
Follow Us:
_haryana

Toll Tax Free List: हाईवे और एक्सप्रेस वे पर निकलते ही सबसे पहले गाड़ी चालकों को टोल टैक्स की चिंता सताने लगती है। एक किलोमीटर आगे टोल टैक्स प्लाजा है इसका बोर्ड देखते ही सब अपने गाड़ी में लगे फास्टैग का बैलेंस चेक करते हैं या फिर फ्री में गाड़ी निकालने का कोई जुगाड़ तलाशते हैं।

आज हम आपको बताने वाले हैं कि टोल टैक्स प्लाजा पर फ्री कौन कौन व्यक्ति निकल सकता है। इसके लिए क्या नियम है और किनके लिए टोल टैक्स फ्री होता है।

टोल टैक्स क्या है और क्यों लिया जाता है?

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बनाए गए टोल बूथों से गुजरने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाता है, जो वाहन के प्रकार और तय की जाने वाली दूरी पर निर्भर करता है. इस रकम का उपयोग सड़कों के निर्माण, रखरखाव और सुधार में किया जाता है.

इन लोगों को नहीं देना होता टोल टैक्स

सरकार ने संविधानिक पदों पर बैठे और राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में लगे व्यक्तियों को टोल टैक्स से पूरी छूट दी है, जिनमें शामिल हैं:

भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री
राज्य के मुख्यमंत्री
सांसद (MPs) और विधायकों के सरकारी वाहन
उच्चतम और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश
रक्षा बलों – सेना, नौसेना, वायुसेना – के वाहन
वीरता पुरस्कार विजेता जैसे परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित लोग
इन व्यक्तियों के वाहनों को टोल बूथ से निशुल्क आवाजाही की अनुमति है, लेकिन संबंधित प्रमाण-पत्र दिखाना अनिवार्य होता है.

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now