Rewari: राम भरोसे है बिजली, दिनरात हो रही बिजली गुल

On: April 15, 2022 1:29 AM
Follow Us:

धारूहेडा: उमस भरी गर्मी और ऊपर से लगातार हो रही बिजली की कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को भी तीन घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली गुल होने के बाद पता नहीं होता है कि बिजली दोबारा कब आएगी।

Rewari: महावीर जयंती पर धारूहेडा में निकाली गई प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा

Hanuman Jayanti 2022: इस दिन बजरंगबली के इन 12 नामों का करें जाप, होंगे कष्ट दूर
दिन हो या रात बस लोगों को अघोषित बिजली कटौती का ही भय सताता रहता है कि बिजली ना जाने कब गुल हो जाए। बिजली कटौती के कारण लोगों की पूरी दिनचर्या खराब होकर रह जाती है। उमस भरी गर्मी से छोटे बच्चे, महिला और बुजुर्गों को भारी कठनाईयों का सामना करना पड़ता है।

हनुमान जयंती पर मालपुरा में जागरण 15 को
खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लिए बनाए गए शेड्यूल के अनुसार भी बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिसके कारण आजकल पड़ रही चिपचिपाती गर्मी और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की रात की नींद और दिन का चैन छीन लिया हैं।

Rewari: अंबेडकर जयंती पर मेधावी विद्यार्थियो को किया सम्मानित-Best24news
अघोषित बिजली कटौती ने पेयजलापूर्ति को भी बिगाड़ दिया है। एसडीओ पी प्रताप सिंह ने बताया कि लाइनों में आई फाल्टों के कारण व्यवस्था बिगड़ बिगड़ जाती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now