Breaking: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ऐसा भयानक हादसा हो गया जिसके बाद पूरे गांव में मातम छा गया। यहां यमुना में डूबने से छह लड़कियों की मौत हो हुई। बताया जा रहा है कि मृतकों में 3 सगी बहनें थीं।
नगला नाथू में रहने वाले सुरेश जाटव आवास विकास सेक्टर चार में टाल पर काम करते हैं।परिवार में पत्नी कांता देवी के अलावा पांच बेटियां मुस्कान, दिव्या, संध्या, सलोनी व खुशी थीं। मंगलवार को यमुना में डूबने से उनकी तीन बेटियां मुस्कान, दिव्या और संध्या की मृत्यु हो गई। सुरेश जाटव के भाई दिनेश भी टाल पर काम करते हैं।
यमुना में डूबने से उनकी बेटी नैना की भी मृत्यु हो गई। इसके अलावा दो रिश्तेदारों की बेटियां शिवानी और सोनम की भी मृत्यु हुई है।हादसे के वक्त सुरेश और उनके भाई दिनेश काम पर गए थे। जबकि सुरेश की पत्नी कांता देवी इटावा सत्संग में शामिल होने के लिए गई थीं।हादसे की खबर मिलते ही सभी तो रोते-बिलखते घर पहुंचे।
यमुना में डूबने से सुरेश की तीन बेटियों व उनके भाई दिनेश की एक बेटी की मृत्यु हुई है। इसके अलावा नगला रामबल नरायच में रहने वाले सुंदरलाल व इंद्रवती की बेटी शिवानी, नगला नहरा जलेसर रोड टेड़ी बगिया में रहने वाले अशोक कुमार व ममता की बेटी सोनम की मृत्यु हुई है।
हादसे में छह बेटियों की मौत से गांव में मातम छाया गया। मुस्कान की मां कांता देवी, दादी मीना के अलावा चाचा दिनेश, चाची दीपू, बाबी,वर्षा सहित अन्य स्वजन रोते-रोते बेसुध हो गए। मृतकों के घरों के साथ ही आसपास के घरों में चूल्हे नहीं जले।देर रात तक स्वजन की चीत्कार गांव में गूंजती रही।

















