Haryana: रेवाड़ी में छात्र को गोली मारने वाले निकले दोनो आद्यतन अपराधी, हरियाणा पुलिस को थी इनकी तलाश

On: November 18, 2023 6:54 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: करीब 19 दिन पहले एक छात्र गोली मारकर घायल करने वाले आरोपियो को काबू कर लिया है। दोनों आद्यतन अपराधी है। दोनो पर हत्या सहित एक दर्जन मामले दर्ज है। आरोपियों की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी हर्ष और तरुण उर्फ तन्नू के रूप में हुई है। वारदात में प्रयोग किया गया हथियार और बुलेट बाइक बरामद की जाएगी।Rewari: ग्रेप चार हटा: जानिए अब किन पाबंधियोंं से मिलेगी मुक्ति ?

हजारीवास का रहने वाला प्रिंस (17) पास के ही गांव बुढ़पुर स्थित सरकारी स्कूल में 12वीं क्लास का स्टूडेंट है। 30 अक्टूबर की रात वह अपने भाई के साथ घर के पास ही खड़ा हुआ था। इसी दौरान एक बुलेट बाइक पर सवार होकर आए हर्ष और तरुण से उसकी कहासुनी हुई। इसके बाद एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली प्रिंस के कंधे पर जा धंसी। गंभीर रूप से घायल प्रिंस का कई दिनों से अस्पताल में इलाज चला और स्वस्थ होने पर उसे छुट्‌टी मिल गई।

गोकलगढ़ से किए काबू: दोनों बदमाशों के खिलाफ हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। शनिवार को सीआईए की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की प्रिंस को गोली मारने वाले दोनों आरोपी गोकलगढ़ बाइपास के पास घूम रहे है। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ।Chhath Puja Dharuhera: खरना प्रसाद ग्रहण कर शुरू किया 36 घंटे का निर्जला व्रत, जानें नियम और पूजा विधि

2 हजार की खातिर मारी गोली: प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी हर्ष और तरुण ने बताया कि दोनों का प्रिंस के साथ 2 हजार रुपए का लेन-देन था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और हर्ष ने प्रिंस पर गोली चला दी।

दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। हर्ष के खिलाफ पहले 4 मुकदमे दर्ज है। इनमें 3 आर्म्स एक्ट और एक लड़ाई-झगड़े का है। इसके अलावा तरुण के खिलाफ मर्डर, झज्जर में कार लूट, झगड़ा के अलावा दो ऐसे केस है, जिनमें उसकी गिरफ्तारी पेंडिंग है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now