Rewari News: जोनावास में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, गुरुग्राम की टीम बनी विजेता

On: February 1, 2026 8:45 PM
Follow Us:
The seven-day cricket tournament in Jonawas concluded, with the team from Gurugram emerging as the winner.

धारूहेड़ा: गांव जोनावास में बीएमएन क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुग्राम और जोनावास की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुग्राम की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। Rewari News

ग्राम सरपंच प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 से अधिक टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ 25 जनवरी को उपजिला प्रमुख अनिल कुमार ने किया था। सात दिनों तक चले इस आयोजन में रोजाना मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना रहा।

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। बीएमएन क्रिकेट क्लब की ओर से विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता जोनावास टीम को 51 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान खिलाड़ियों और आयोजकों की सराहना की गई। समापन अवसर पर पूर्व सरपंच हरिओम यादव, सतबीर पंच, श्रवण कुमार, महाबीर, यशपाल, प्रदीप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। Rewari News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now