Dharuhera News: बेसिक सुविधाओं के लिए तरसे कॉलोनीयों के लोग, न पानी, न व्यवस्था

On: April 9, 2026 7:15 AM
Follow Us:

Dharuhera News: धारूहेड़ा के औद्योगिक कस्बे के वार्ड 17 में रहने वाले लोग तमाम तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यहां की कॉलोनी नियमित हो चुकी है इसके बावजूद भी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम की बैठक में कई बार गरीब नगर कॉलोनी के लोग सिवरेज,पेय जल और सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं। कई बार मांग किए जाने के बाद भी अभी तक यहां पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई है जिससे लोगों को परेशानियां हो रही है। बारिश होने पर तो यहां की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है।

सिर्फ इस कॉलोनी ही नहीं बल्कि थाना कॉलोनी कमला नगर और ओम नगर में भी पीने का पानी और सिवरेज लाइन नहीं बिछाई गई है। यहां के लोग लगातार नगर पालिका के पास अपनी समस्या लेकर जा रहे हैं लेकिन उनके समस्याओं का कोई भी समाधान नहीं हो रहा है।

आपको बता दे यहां कई कॉलोनी मौजूद है। कॉलोनिया में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है जिससे लोगों को परेशानियां हो रही है। सैयद कॉलोनी में तो पहले स्ट्रीट लाइट नहीं थी जिसकी वजह से यहां पर कई तरह की घटनाएं होती थी लेकिन अब यहां स्ट्रीट लाइट लग चुकी है जिससे लोगों को राहत मिली है लेकिन अन्य कॉलोनी में तो अभी स्ट्रीट लाइट भी नहीं देखने को मिल रही है।

गरीब नगर कॉलोनी की बात करें तो यहां पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। दूषित पानी गलियों में बहता रहता है जिसकी वजह से मच्छर की समस्या उत्पन्न होने लगी है। वहीं दूसरी तरफ बरसात के दिनों में तो यहां स्थित बत से बदतर हो जाती है। सैयद कॉलोनी में तो 2 साल से पक्की सड़क ही नहीं है। बरसात के मौसम में यहां काफी ज्यादा जल भराव हो जाता है जिसकी वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां के लोग अपनी समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका की बैठक में जा चुके हैं। लेकिन समस्याओं का कोई भी समाधान नहीं हो रहा है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now