Haryana Crime: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 12 लाख ठगी का मास्टर मांइड दो साल बाद दिल्ली से काबू

On: May 6, 2025 5:08 PM
Follow Us:
इन्वेस्टमेंट के नाम पर 12 लाख ठगी का मास्टर मांइड दो साल बाद दिल्ली से काबू

Haryana Crime: हरियाणा में साइबर ठगी नहीं रूक रही है। हरियाणा के जिला रेवाड़ी की साइबर पुलिस को बडी सफलता मिली है। टीमन रेवाड़ी में गांव रामगढ़ निवासी एक व्यक्ति से टास्क या इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखो रुपये की ठगी करने के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।Haryana Crime

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिल्ली के हरी नगर बी ब्लाक निवासी लवनीत सिंह उर्फ लव के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Haryana Crime

बता दे कि 17 अक्टूबर 2023 को गांव रामगढ़ निवासी भगत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास 25 सितम्बर 2023 को टेलीग्राम पर एक मैसेज आया था, जिसमें टास्क के बदले पैसा कमाने का लालच दिया गया। उसे दिन में 25 टास्क करने के लिए कहा गया था, जिसके तहत यूट्यूब पर सब्सक्राइब करते हुए उसके स्क्रीन शॉट भेजने थे।

नया मेंबर होने के नाते शुरू में उससे एक हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। उसने यह राशि बताए गए नंबरों पर ट्रांसफर कर दी। उसके बदले उसे 1350 रुपये मिले थे। इसके बाद वह चंगुल में फंसता चला गया। कई ट्रांजेक्शन के जरिए उसने करीब 11 लाख 59 हजार 550 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस राशि को पाने के लिए उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया, तो उसे ठगी का पता चला।

 

दो पहले काबू: बात दे कि जिस पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी दिल्ली के बुध विहार निवासी सन्नी खन्ना व सेक्टर-65 गुरुग्राम निवासी पारस बजाज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी पारस बजाज के कब्जे 5 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 09 डेबिट कार्ड व 01 रुपये गिनने की मशीन बरामद की थी। इस गिरोह से जुडे एक ओर आरोपी को दिल्ली से काबू किया है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now