Haryana crime: रेवाड़ी में मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाला चढा पुलिस के हत्थे

On: September 17, 2025 5:24 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाला चढा पुलिस के हत्थे

Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव मोतला कलां के मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव मोतला कलां निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का मुकुट बरामद कर लिया है।

बता दे कि 16 सितम्बर को गांव मोतला कलां निवासी राहुल कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था की उनके गांव का रहने वाला एक युवक पवन कुमार ने गांव के बाबा चेतन पुरी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करके ले गया है।Haryana crime

जिस पर पुलिस ने थाना जाटूसाना में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मंगलवार को मामले में संलिप्त आरोपी गांव मोतला कलां निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया चांदी का मुकुट भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now