Haryana Crime: मायके में रह रही पत्नी के पास हथियार लेकर पहुंचा पति, जानिए फिर क्या हुआ

On: September 2, 2025 6:51 PM
Follow Us:
मायके में रह रही पत्नी के पास हथियार लेकर पहुंचा पति, जानिए फिर क्या हुआ

धारूहेड़ा: सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने मायके में रह रही एक महिला के घर अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा रौंद के साथ पहुंचे आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिल्ली के रंगपुरी महिपालपुर निवासी चेतन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा रौद बरामद किया है।Haryana Crime

दिल्ली के रंगपुरी महिपालपुर हाल आबाद कर्ण कुंज गुर्जर घटाल निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी 15 नवंबर 2021 को दिल्ली के रंगपुरी महिपालपुर निवासी चेतन के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दो बेटियां हुई। उसने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीता है। पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसे दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते रहे है। दहेज की मांग पर मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया गया।Haryana Crime

इसके बाद वह अपने माता-पिता के पास कर्णकुंज गुर्जर घटाल में रह रही है। गत 1 सितंबर को वह किसी काम से रेवाड़ी आई हुई थी। इसी दौरान उसका पति चेतन उसके घर कर्णकुंज गुर्जर घटाल आ गया। उस समय उसके माता-पिता और दोनों बच्चियां घर पर थे। चेतन के पास एक देशी कट्टा मौजूद था। इस बात का पता चलते ही उसकी मां ने उसे फोन पर बताया।

उसकी मां ने चेतन को बातों में उलझाए रखा। इसके बाद मौका पाकर उसने पुलिस को सूचना दी थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति चेतन उन्हें मारने के इरादे से हथियार लेकर आया था। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी चेतन को काबू करके उसकी की तलाशी ली, तो उसके पास से देशी कट्टा व एक जिंदा रोंद बरामद हुआ।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now