New Expressway: खुशखबरी ! सरकार 5 जून को इस नए एक्सप्रेसवे का करेगी उद्घाटन; 1,182 करोड़ में हुआ निर्माण

On: June 4, 2025 8:32 AM
Follow Us:
expressway

New Expressway: मुंबई से नागपुर का सफर अब आसान होने वाला हैं। इन दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग 16 घंटे से घटकर मात्र 8 घंटे रह जाएगा। मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के आखिरी हिस्से का निर्माण पूरा हो गया हैं। महाराष्ट्र के CM देवेन्द्र फडणवीस 5 जून को इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं। नासिक के इगतपुरी और ठाणे स्थित अमाने को जोड़ने वाले इस हिस्से की लंबाई 76 किलोमीटर है।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल गायकवाड़ ने इस घोषणा पर मुहर लगाई है। एक्सप्रेसवे के इस अंतिम हिस्से के निर्माण पर 1,182 करोड़ रुपए का खर्च आया हैं। यह फंड्स MSRDC और NHAI ने उपलब्ध कराए हैं।

पूरी तरह से खुल जाने पर 701 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा का समय लगभग 16 घंटे से घटाकर केवल 8 घंटे कर देगा।

एक्सप्रेसवे की खासियत
मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर अधिकतम रफ्तार 150 किमी/घंटा तक होगी। इसकी दूसरी खूबियों में शामिल हैं –

इगतपुरी, कुटघर (शाहपुर) और अमाने (ठाणे) में तीन प्रमुख इंटरचेंज.

कसारा घाट पर 7.8 किलोमीटर लंबी सुरंग, जो भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग भी है.

इसमें 33 प्रमुख पुल, 274 छोटे पुल, 65 फ्लाईओवर और 6 सुरंगें शामिल हैं.

यह 10 जिलों और 390 गांवों से होकर गुजरता है.

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now