Free Ration Yojana: सरकार ने रातों-रात बदल दी मुफ्त राशन योजना, अब अनाज पाने का ये होगा नया नियम

On: March 27, 2025 8:38 AM
Follow Us:
Free Ration Yojana

Free Ration Yojana: भारत 140 करोड़ की आबादी वाला देश है। इतनी बड़ी आबादी वाले देश में सभी लोगों को रोजगार, शिक्षा और भोजन मुहैया कराना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए सरकार कुछ अहम योजनाएं भी लाती है। इसी क्रम में सरकार मुफ्त राशन योजना भी चला रही है।

इस योजना के पीछे सरकार का मकसद कुछ और नहीं बल्कि गरीब और असहाय लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराना है। सरकार ने इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की थी। जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को कम कीमत पर राशन मुहैया कराने की व्यवस्था बनाई गई है।

जानिए क्या है नया नियम इस योजना के तहत राशन लेने के लिए लाभार्थी के पास राशन कार्ड होना जरूरी है। राशन कार्ड धारक राशन डिपो पर जाकर राशन कार्ड दिखाकर गेहूं, चावल और अन्य जरूरी सामान मुफ्त में अपने घर ले जाता है।

लेकिन सरकार ने अब इस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। इसे लेकर सरकार ने नई तकनीक आधारित सुविधा शुरू की है। नई व्यवस्था के तहत अब लाभार्थी को राशन लेने के लिए राशन कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। मतलब अब बिना राशन कार्ड के भी राशन लिया जा सकेगा।

दरअसल, सरकार ने मुफ्त राशन योजना को सरल बनाते हुए मेरा राशन 2.0 ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आया है।

अब राशन कार्ड की जरूरत नहीं

नई व्यवस्था के तहत अब राशन कार्ड धारक को राशन पाने के लिए राशन कार्ड को फिजिकली रखने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि कोई भी राशन कार्ड धारक अपने फोन में मेरा राशन 2.0 ऐप डाउनलोड करके डिजिटल राशन कार्ड के जरिए राशन पा सकता है। सरकार ने इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now