Dharuhera Murder Case: दूसरे दिन भी नही हुई पहचान, टाउन पार्क मे मिला था हत्या किया शव

On: April 15, 2023 6:10 AM
Follow Us:

धारूहेडा: दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित टाउन पार्क में गुरूवार को करीब 25 वर्षीय युवक का हत्या किया शव मिला है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। पहचान नहीं होने के चलते हत्यारो पर पहुचना पुलिस के लिए आफत बना हुआ हैं।Rewari crime: धारूहेडा से युवती फरार

थाना धारूहेडा पुलिस के अनुसार रोहतक सापला के गांव नयावास रहने वाले श्रीराम ने बताया कि वह हाईवे स्थित टाउन पार्क मे बतौर माली कार्यरत है। वह पार्क में सुबह सुबह घूमने गया था।

parkash

 

उसने देखा की पत्थर की कुर्सी के नीचे एक युवक पडा पडा हुआ था। उसके पास ही शराब की बोतल व अन्य सामान भी पडा हुआ था। माली ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौक् पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया है।अच्छी पहल: एक रूपया से शादी, गौशाला में तीन लाख दान कर बनाई मिशाल

दूसरे दिन भी नहीं शिनाख्त्: मृतक के हाथ प्रकाश एचएम लिखा हुआ है। वहीं खून से कुसी पर दो नंबर भी लिखे हुए थे। पुलिस ने शव को कबजे लेकर उसे रेवाडी नागरिक अस्पताल मे शव गृह मे रखवा दिया गया है। मृतक के शरीर पर पीले व नील रंग की टीशर्ट तथा नील रंग की शर्ट है। मृतक की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई हैं

मामला दर्ज कर जांच शुरू: पुलिस ने कुर्सी पर लिखे नंबरो पर संपर्क साधा गया। लेकिन अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। मृतक के सिर व गले पर चोट के निशान है। आशंका है कि पहले यहां पर शराब पी गई तथा बाद मे उसकी हत्या की गई है।
प्रहलाद सिंह, थाना प्रभारी धारूहेडा

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now