NH 48 Rewari पर मिला था शव, दूसरे दिन भी मृतक की नही हुई पहचान

On: December 6, 2025 4:48 PM
Follow Us:
NH 48 Rewari पर मिला था शव, दूसरे दिन भी मृतक की नही हुई पहचान

NH 48 Rewari:  NH 48 हाईवे पर हेरिटेज हवेली रिज़ॉर्ट के के पास सर्विस लाईन किनारे शुक्रवार को मिले शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई है। कोई भी कागजात नहीं ​मिलने के चलते पुलिस के लिए पहचान करवा चुनौती बनी हुई है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने राहगिर से सूचना दी थी कि हेरिटेज हवेली रिज़ॉर्ट के पास सर्विस लाईन कोई शव पडा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाडी शव गृह में रखवा हुआ है।

धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष है। उसके पास कोई ऐसा दस्तावेज या पहचान से जुड़ा कागजात नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। आसपास के थानों को भी सूचना देकर गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। मृतक का फोटो संबंधित संस्थाओं और सूचना तंत्र को साझा किया गया है ताकि शिनाख्त हो सके।

थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए लेकिन कोई सुराग नही लगा। अगर कोई इसे पहचानता हो तो थाना धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी में सूचना दें।
मोबाइल नंबर: थाना प्रभारी: 7056666125, एसआई सुरेश कुमार: 9416340683

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now