Haryana crime: रेवाड़ी में दोस्त की बाइक लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

On: February 15, 2026 7:10 PM
Follow Us:
ARRESTED

Haryana crime: बावल थाना पुलिस ने दोस्त की बाइक लेकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव नांगल तेजू निवासी राहुल उर्फ पव्वा के रूप में हुई है। मामले में शिकायत मिलने के बाद थाना बावल में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

इस दिन दी थी शिकायत: बता दे कि 13 फरवरी को गांव किशनपुर निवासी सूबे सिंह ने शिकायत दी थी कि 18 जनवरी को उसके भतीजे सोमबीर की बाइक उसका दोस्त राहुल उर्फ पव्वा मांगकर ले गया था। आरोपी ने कहा था कि वह बाइक से अपनी बहन को लेने जा रहा है, लेकिन इसके बाद उसने बाइक वापस नहीं की। कई बार संपर्क करने और बाइक लौटाने के लिए कहने के बावजूद आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की।Haryana crime

दो दिन रिमांड पर: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई और शनिवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान बाइक की बरामदगी और अन्य तथ्यों को लेकर पूछताछ की जाएगी।Haryana crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now